Usha mehta savitribai phule biography in hindi
Usha mehta savitribai phule biography in hindi language...
उषा मेहता
उषा मेहता (२५ मार्च, १९२० - ११ अगस्त, २०००) ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और स्वतंत्रता के बाद वह गांधीवादी दर्शन के अनुरूप महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत रही। वह भारत छोड़ो आंदोलन के समय खुफिया कांग्रेस रेडियो चलाने के कारण पूरे देश में विख्यात हुईं।
जीवनी
[संपादित करें]२५ मार्च १९२० को सूरत के एक गांव में जन्मी उषा का महात्मा गांधी से परिचय मात्र पांच वर्ष की आयु में ही हो गया था। कुछ समय बाद राष्ट्रपिता ने उनके गांव के समीप एक शिविर का आयोजन किया जिससे उन्हें बापू को समझने का और अधिक अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने खादी पहनने और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का प्रण किया।
उन्होंने मुम्बई विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातक डिग्री ली और कानून की पढ़ाई के दौरान वह भारत छोड़ो आंदोलन में पूरी तरह से सामाजिक जीवन में उतर गई। खुफिया कांग्रेस रेडियो चलाने के कारण उन्हें चार वर्ष की जेल हुई। जेल में उनका स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में १९४६ में रिहा किया गया।
स्वतंत्रता के बाद उन्होंने गा